उत्तराखंड में और उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए गायों की सुरक्षा पर आधारित फिल्म ‘गोदान’ को पूरे प्रदेश में टैक्स-फ्री घोषित कर दिया है. CM कार्यालय (CMO) की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, यह निर्णय फिल्म के सामाजिक संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से लिया गया है.
सीएमओ की तरफ से जारी हुए बयान में लिखा गया है कि ‘CM योगी आदित्यनाथ हमेशा से ही गोवंश के संरक्षण और संवर्धन को लेकर गंभीर रहे हैं, और इस फिल्म के माध्यम से समाज में गायों की सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है. टैक्स-फ्री होने के बाद अब यह फिल्म आम लोगों के लिए सिनेमाघरों में कम कीमत पर उपलब्ध होगी.’
यूपी में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, CM योगी आदित्यनाथ का ऐलान।
गायों की रक्षा पर बनी फिल्म ‘गोदान’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिल्म को उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री कर दिया है।
CM कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, यह निर्णय फिल्म के सामाजिक संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से लिया गया।
