मऊरानीपुर(झाँसी) मंगलवार की रात को गुरसरांय तिगैला पर स्थित दुकानों में अचनाक आग लग गयी। देखते ही देखते आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया। आग तकरीबन 1बजकर 20 मिनट पर लगने की संभावना जताई जा रही है। फायर बिग्रेड प्रभारी एन के मिश्रा अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे और तत्काल आग बुझाई गयी।
आपको बता दें कि अभी कुछ दिन पूर्व अम्बेडकर चौराहे पर ऐसी घटना घट चुकी है। जिसमें काफी नुकसान हुआ था। लगातार दूसरी घटना के हो जाने से मामला संदिग्ध होता नजर आ रहा है। ये अकस्मात है या शरारती तत्वों द्वारा किया। गया क्रत्य सोचने का विषय है।
दुकादारो ने अपना नाम बलबीर सिंह पुत्र ब्रजभान सिंह निवासी ग्राम झाँकरी, अजय अहिरवार पुत्र गणेश अहिरवार निवासी रास्परिया मऊरानीपुर बताया। दुकान मालिकों ने तकरीबन दो लाख रुपये की हानि होना बताया।
