झाँसी | झांसी कानपुर हाईवे पर शुक्रवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे में 22 चक्का ट्राला अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गोलगप्पे के ठेले के पास खड़े लोगों को चपेट में लेते हुए परीक्षा नहर में जा गिरा | इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई| असम का जताई जा रही है कि ट्राला के साथ अन्य कई लोग भी नहर में गिरे हैं, जिनकी तलाश जारी है |
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कानपुर से झांसी की ओर आ रहा लोहे की चादरो से लदा ट्राला शुक्रवार शाम करीब 4:15 चिरगांव थाना क्षेत्र के परीक्षा पुल के पास अनियंत्रित हो गया| सड़क किनारे रिछोर खुर्द गांव निवासी हरिराम अहिरवार(40) गोलगप्पे का ठेला लगाए हुए था| ठेले के पास कई लोग खड़े थे| अनियंत्रित ट्राला ठेला और वहां खड़े लोगों को चपेट में लेते हुए पास में बह रही पारीछा नहर में गिर गया |
हंसी के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई और बड़ी संख्या में राहगीर जमा हो गए | सूचना मिलते ही चिरगांव, बड़ागांव समेत आसपास के कई थाने की पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए| नगर में पानी का तेज बहाव होने और ट्रॉली पर लदी लोहे की चादरे के बिखरने से राहत एवं बचाव कर में दिक्कत आई | टोली को नहर से निकलने के लिए भारी क्षमता वाली क्रेन को मौके पर बुलाना पड़ा|
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- दिल्ली एनसीआर
- देश
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
गोलगप्पे के ठेले के पास खड़े लोगों को साथ लेकर नहर में गिरा ट्राला, दो की गई जान
