ग्वालियर 19 अक्टूबर आज शहर में एक साथ दो महिलाओं की हत्या से सनसनी फैल गई ।घटना में ननंद और भाभी की धारदार हथियार से हत्या की गई ।यह वारदात महिलाओं के सोते समय हुई। इसके बाद हत्यारों ने महिलाओं के शव को नाले के किनारे फेंक दिया जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने बताया कि ग्वालियर के बड़ापुर थाना क्षेत्र के पंचशील नगर में आज 2 महिलाओं की हत्या किए जाने की जानकारी मिली
पुलिस ने बताया कि महिलाओं के नाम विमला बाई और कस्तूरी बाई हैं ।दोनों रिश्ते में ननद और भाभी थी ।
पुलिस ने बताया कि विमला बाई नगर निगम में सफाई कर्मी थी और कुछ समय पहले ही रिटायर्ड हुई थी ।कस्तूरी बाई वर्तमान में नगर निगम में काम कर रही थी।
पुलिस ने बनाया बताया कि वारदात के समय दोनों महिलाएं घर में सो रही थी इस दौरान इन लोगों पर धारदार हथियार से हमला किया गया इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई हत्यारों ने सबको पास बने नाले में फेंक दिया मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की पुलिस अभी यह नहीं बता पा रही है कि घटना को लेकर क्या कारण रहा।
