घर के अंदर फंदे से लटका मिला नौवीं की छात्रा का शव, हंगामा

झाँसी | रक्सा के पुनावली कला गांव में पढ़ने वाली छात्रा खुशी(15) का घर के अंदर कमरे में फंदे से शव लटका मिला |
परिजन उसके अंतिम संस्कार करने की तैयारी में जुटे थे, तभी उसके मामा पहुंच गए| हत्या का आरोप लगाते हुए उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया|
उन्होंने ही पुलिस को सूचना दी| पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है| उसकी मौत की वजह अभी साफ नहीं हुई| हालांकि परिजन उसके सुसाइड करने की बात कह रहे हैं| पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है |
पुनावली कला गांव निवासी खुशी स्थानीय विद्यालय में नवमी की छात्रा थी| पिता अरविंद ग्वालियर में किराने की दुकान चलाते हैं| खुशी घर में दादा-दादी एवं भाई देवेंद्र के साथ रहती थी|
शुक्रवार दोपहर दादा-दादी खेत में गए थे जबकि देवेंद्र ट्यूशन पढ़ने गया था| परिजनों का कहना है कि दोपहर में ट्यूशन पढ़ने कर लौटने पर देवेंद्र ने बहन से खाना मंगा| काफी देर तक जब वह बाहर नहीं आई, तब वह कमरे के अंदर पहुंचा| वहां खुशी का शव फंदे से लटका हुआ था |
यह देखकर देवेंद्र ने परिजनों को सूचना दी| अंतिम संस्कार के वक्त उसके मामा सत्येंद्र गुर्जर पहुंच गए| खुशी की हत्या का आरोप लगाते हुए उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया| सत्येंद्र ने डायल 112 को फोन करके पुलिस बुला ली | पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की| परिजन भी उसके सुसाइड की वजह नहीं बता सके| छानबीन में मालूम चला कि जिस कमरे में खुशी का शव बरामद हुआ उसका दरवाजा खुला हुआ था|
एसपी सिटी प्रीति सिंह के मुताबिक शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है| उसकी रिपोर्ट आने पर ही मौत की सही वजह मालूम चल सकेगी | उसके आधार पर कार्रवाई होगी|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *