चक्रवात बिपरजॉय जखाऊ पोर्ट से 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रहा

चक्रवात बिपरजॉय फिलहाल जखाऊ पोर्ट से 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रहा है। यह उत्तर पूर्व की ओर बढ़ते हुए कच्छ, सौराष्ट्र को पार करने वाला है। इसकी रफ्तार 115-125 किमी प्रति घंटा होने वाली है। शाम से मध्य रात्रि तक लैंडफॉल जारी रहेगा: मनोरमा मोहंती, वैज्ञानिक, IMD, गुजरात

गुजरात: द्वारका में चक्रवात बिपरजॉय का प्रभाव देखने को मिल रहा है। चक्रवात के प्रभाव से पेड़ उखड़ गए।

गुजरात के द्वारका, जामनगर, पोरबंदर, मोरबी, राजकोट, जूनागढ़, अमरेली, भावनगर, गिर सोमनाथ और कच्छ ज़िले में मध्यम बारिश (5-15 मिमी/घंटा) और हल्की गरज के साथ 40 किमी प्रति घंटे से कम रफ्तार की हवाओं के होने की संभावना है: IMD

चक्रवात बिपरजॉय का असर कच्छ में अधिक रहेगा। हमारी टीम सौराष्ट्र, द्वारका, जामनगर, गिर सोमनाथ, पोरबंदर में भी तैनात हैं। हमारी एयरलिफ्ट के लिए भटिंडा, कुंडली और चेन्नई में 5-5 टीम रिज़र्व में हैं। तट के 0-5 किमी के दायरे में और बाढ़ आशंका जगह पर रहे लोगों को निकाला है जिनकी संख्या 1 लाख से ऊपर है: NDRF के DG अतुल करवाल, दिल्ली

कच्छ की खाड़ी से लगते हुए जितने भी ज़िले हैं जैसे पोरबंदर, जामनगर,राजकोट और देवभूमि द्वारका आदि में चक्रवात का सबसे ज्यादा प्रभाव देखने को मिलेगा। लैंडफॉल आज शाम 6 बजे के बाद से लेकर आधी रात तक जारी रहेगा। लैंडफॉल मांडवी और कराची के बीच जखाऊ पोर्ट के आसपास पश्चिम में होगा: IMD के DG डॉ. मृत्युंजय महापात्रा, दिल्ली

आज कई गांवों में बिजली के खंभे गिरे हैं, हम पहले ही 9 हज़ार लोगों को शरणस्थलों में शिफ्ट कर चुके हैं। चक्रवात से कभी भी लैंडफॉल हो सकता है, इसके मद्देनजर जिला प्रसाशन अलर्ट पर है। हम एक टीम की तरह काम कर रहे हैं: गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी, द्वारका

#CycloneBiparjoy

हमने गुजरात में 15 जहाज तैयार रखे हैं। 7 एयरक्राफ्ट भी तैयार हैं। लैंडफॉल की संभावना के चलते 27 आपदा प्रबंधन टीम भी तैयार की गई हैं। हम राज्य सरकार के साथ निरंतर संपर्क में हैं: ए.के. हरबोला, इंस्पेक्टर जनरल, कमांडर कोस्ट गार्ड रीजन-नॉर्थ वेस्ट
#CycloneBiparjoy

गुजरात: टीम 6 एनडीआरएफ ने रूपेन बंदर के निचले इलाके से 72 नागरिकों(पुरुष-32, महिला-25, बच्चे-15) को निकालकर एनडीएच स्कूल, द्वारका में स्थानांतरित किया।

(वीडियो सोर्स: NDRF)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *