चलती बस से चोरी हुआ सामान

चलती बस से चोरी हुआ सामान* उत्तर प्रदेश परिवहन की बस UP 31 BT 0987 से, जो लखनऊ से लखीमपुर धौरहरा होते हुए जाती है, पर कैसरबाग में चढ़े चोर और उड़ा ले गए, यात्रियों के मोबाइल और पर्स। तीलेवाली मस्जिद पर बस खड़े करवा कर डायल 112 के पुलिस द्वारा चेकिंग करवाई गई, पर चालक और कंडक्टर ने बताया कि कुछलोग कैसरबाग में चढ़े और कैसरबाग में उतर गए। इसीलिए कहते हैं अपने समान की स्वयं रक्षा करें

*धनतेरस पर हुई सोने चांदी के आभूषण व इलेक्ट्रॉनिक बस्तुओ की जमकर हुई खरीददारी*

*देर रात तक जगमगाता नगर,रही बाजार में रौनक,दुकानदारों के चहरे खिले*

कोंच(जालौन)-धनतेरस पर बाजार सज गया है। शुक्रवार को धनतेरस को लेकर विभिन्न बाजारों मेें खरीदारी करने को ग्रामीण क्षेत्र तथा नगर क्षेत्र के लोगों की भीड़ देर रात तक जुटी रही। बाजार में धनतेरस पर कारोबारियों ने बेहतर कमाई करने को लेकर अपने ग्राहकों को संतुष्ट करने के लिए प्रतिष्ठानों पर विभन्न प्रकार का नया सामान सजा रखा है। नगर के मुख्य बाजार में स्थित नवीन ज्वेलर्स देवराज ज्वेलर्स कपूर धर्म कांटा तानी ज्वेलर्स प्रभंजन धर्मकांटा ॐ शान्ति ज्वेलर्स ॐ ज्वेलर्स सहित नगर के तीन दर्जन से अधिक सोने चांदी की दुकानों पर देर रात तक खरीदारी चलती रही मनीष सोनी बताते है कि बाजार रौनक भरा है भगवान धन्वंतरि की कृपा से ग्राहक आते रहे अच्छी विक्री हुई वही साक्षी इंटर प्राइसेज अतुल मोबाइल अनूप इलेक्ट्रॉनिक ऋषभ हैंडलूम अग्रबाल मोबाइल व एसएस डेकोरेशन शिवानन्द झा इलेक्ट्रॉनिक सेंटर सहित इलैक्ट्रोनिक तथा मोबाइल की दुकानों पर कहीं तीन पर एक फ्री, तो कहीं एक्सचेंज, भारी छूट और गिफ्ट दिये जाने के ऑफर का तड़का है। नगर क्षेत्र के अलावा आसपास की सभी तरह की दुकानों पर खासकर बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक्स, ज्वैलरी, कपड़े व ऑटोमोबाइल की दुकानें देखने लायक हैं। दुकानदारों ने ग्राहकों को रिझाने के लिए अपनी दुकानों पर तरह-तरह की वस्तुओं को सजाने के साथ के साथ उन्हें खरीदने को मजबूर होने के लिए आकर्षक उपहार व कई तरह के छूट का ऑफर दे रखा है। कई कारोबारियों ने ग्राहकों की आवभगत के लिए उन्हें चाय-पानी पिलाने के साथ बच्चों को खिलौने भी दे रहे हैं घर में लक्ष्मी का प्रवेश हो जिसके लिए नगर के लोगो ने झाड़ू और गांठ बाली हल्दी की ज्यादातर खरीददारी की इससे लोगो का मानना है भगवान धन्वंतरि को खुश कर लक्ष्मी का प्रवेश होता है।
बाजार में हैं ये ऑफर
* सराफा बाजार- कीमतों में छूट, शुद्धता की गारंटी।
* बर्तन बाजार- पुराने बर्तन बदलकर नये बर्तन, कीमतों में छूट के साथ कोई घरेलू वस्तु का उपहार।
*साक्षी इंटर प्राइसेज अतुल मोबाइल सेंटर पवन मोबाइल लोहिया सहित शिवानन्द इलेक्ट्रॉनिक गैलरी-पर अग्रबाल मोबाइल सेंटर थोक एवं फुटकर की दुकान पर उन्होंने अलग अलग छूट तथा उपहार दिए खरीददारी पर चांदी का सिक्का, कीमतों में आकर्षक छूट, वाटर प्यूरीफायर पर गिलास गिफ्ट।
*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *