*चाकू मारकर हत्या करके बाइक से युवक को बांधकर पूरे गांव में फिल्मी स्टाइल में घुमाया*
नोएडा के बरौला गांव में एक व्यक्ति को बाइक में बांधकर पूरे गांव में घुमाया। हत्या के तरीके ने पूरे गांव में फैलाई दहशत- सूत्रों की माने तो व्यक्ति का सिर धड़ से हुआ अलग। लोगों की भीड़ चौकी में घुसने की सूचना।
🛑नोएडा: नोएडा में पुरानी रंजिश में दो युवकों ने एक व्यक्ति पर चाकू से हमला कर दिया. इसके बाद उसे बाइक से बांधकर घसीटा. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई. इस मामले में आरोपियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई, जिसमें पुलिस की गोली लगने से दोनों घायल हो गए.मामला नोएडा के थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के बरौला गांव का है. यहां अनुज और नितिन नाम के युवकों ने पुरानी रंजिश के चलते मेहंदी हसन नाम के व्यक्ति पर चाकू से हमला कर दिया था.पुलिस ने इस मामले में मेहंदी हसन के परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की. थाना सेक्टर 49 पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश में जुटी थी, उसी दौरान बीती रात ग्राम बरौला में अभियुक्त अनुज और नितिन से पुलिस की मुठभेड़ हो गई. इस दौरान पुलिस की गोली लगने से दोनों बदमाश अनुज और नितिन घायल हो गए. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है.पुलिस का कहना है कि आरोपियों को आला कत्ल की बरामद के लिए ले जाया जा रहा था, उसी दौरान आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया, जिसमें अपने बचाव में पुलिस ने भी फायरिंग की. इससे दोनों आरोपी घायल हो गए. आरोपियों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
अयोध्या, उत्तर प्रदेश: राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने कहा, “आज प्राण प्रतिष्ठा के एक दिन पहले का दिन है। आज सभी व्यवस्थाएं देखनी हैं। विशेष रूप से मंदिर के निर्माण कार्य में अंतिम दिन इस प्रकार सुनिश्चित करना है कि जो पूरे देश के आश्वासन दिया गया था उसकी पूर्ति हो सके। 23 जनवरी से एक नए उत्साह नए प्रतिबद्धता के साथ काम शुरू करेंगे। 2024 में पूरा मंदिर बन सके, ये कार्य हमें पूरा करना है।”
