चुनाव आयोग : छत्तीसगढ़ में बीजेपी 51, कांग्रेस 37 सीटों पर आगे
रायपुर। चुनाव आयोग के मुताबिक छत्तीसगढ़ में बीजेपी 51 और कांग्रेस 37 सीटों पर आगे है.
वही दूसरे राउंड में महासमुंद जिले के खल्लारी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी द्वारिकाधीश यादव आगे
महासमुंद मे भी कांग्रेस आगे सरायपाली मे भी कांग्रेस ने बढ़त बनाई है वहाँ बसना विधान सभा मेअभि तक बीजेपी प्रत्याशी सम्पत अग्रवाल ने बढ़त बनाई है पिथौरा साकरा क्षेत्र के मतदाताओ का वोटिंग मे बसना विस से बीजेपी ने बढ़त हासिल हुई है
अभी बसना फुलझर भगतदेवरी पिरदा अंचल का मत पत्र खुलना बाकी है।
#WATCH भोपाल (मध्य प्रदेश): मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने आवास पर पार्टी नेता नरेंद्र सिंह तोमर और ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ मतगणना के रुझान देख रहे हैं। #MadhyaPradeshElectionResults
दूसरे राउंड में 5334 वोटों से बृजमोहन अग्रवाल आगे
रायपुर। दूसरे राउंड में 5334 वोटों से बृजमोहन अग्रवाल आगे है. बीजेपी ने 46 तो वहीं कांग्रेस ने 40 सीटों पर आगे है. धमतरी विधानसभा में तीसरे राउंड तक कांग्रेस से ओमकार साहू 5440 वोट से आगे चल रहे हैं. कांग्रेस से ओमकार साहू को 5840, भाजपा से रंजना साहू को 3217 वोट मिले हैं.
वहीं सिहावा विधानसभा में तीसरे राउंड तक कांग्रेस के अंबिका मरकाम 1828 वोट से आगे चल रही है. यहां अंबिका मरकाम 5248 को वोट, श्रवण मरकाम को 4859 वोट मिले हैं. वहीं कुरुद विधानसभा में तीसरे राउंड तक भाजपा के अजय चंद्राकर 2530 वोट से आगे चल रहे हैं. कांग्रेस से तारिणी चंद्राकर को 4617, भाजपा से अजय चंद्राकर को 5334 वोट मिले हैं.
