झाँसी | रानी लक्ष्मी बाई स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के खेल मैदान में बुधवार सुबह करीब 9:00 बजे टेनिस बॉल क्रिकेट मैच चल रहा था| माहौल जोश से भरा था| गेंदबाज अपनी लय में था| चौथे आवर में तीन गेंदे डाल चुका था,सबकी निगाहें चौथी गेंद पर थी| उसने रन-अप लिया,गेंद छोड़ी और अगले ही पल मैदान सन्नाटे में बदल गया |
गेंदबाज रविंद्र कुमार अहिरवार (30) अचानक जमीन पर गिर पड़ा| उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज ले जाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद अमृत घोषित कर दिया | हृदयघात से मौत मान रहे हैं| बावजूद इसके फोरेंसिक जांच के लिए उसका हृदय सुरक्षित रखा गया है|
सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के नालबंद डेरी निवासी स्वामी प्रसाद अहिरवार के बेटे रविंद्र कुमार अहिरवार एलआईसी में विकास अधिकारी थे| वह क्रिकेट खेलने की शौकीन थे, जिसके चलते अक्सर छुट्टी के दिन क्रिकेट मैच खेलने जाते थे | प्रकाश पर्व पर छुट्टी होने की वजह से सुबह 7:30 बजे वह दोस्तों के साथ क्रिकेट मैच खेलने गए| साथी खिलाड़ी अभिषेक ने बताया रविंद्र बल्लेबाजी कर चुका था| जब दूसरी टीम बल्लेबाजी कर रही थी तब रविंद्र चौथ आवर की चौथी गेंद फेंकने के लिए दौड़ा तभी घबराहट होने पर रुका और गेंद जमीन पर ही पटक दी | उसने नजदीक राखी बोतल से एक घूंट पानी पिया और वहीं गिर गया साथी खिलाड़ी नजदीक पहुंचे मगर उसके शरीर में किसी भी तरह की क्रिया प्रतिक्रिया नहीं थी| उसे तुरंत एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया| चिकित्सा चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया |
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- दिल्ली एनसीआर
- देश
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
चौथे ओवर की चौथी गेंद… जिंदगी की पिच से युवक आउट
