छतरपुर। ट्रक और मैजिक गाड़ी में भीषण भिड़ंत, 4 की मौत

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जनपद में मैजिक गाड़ी और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि डेढ़ दर्जन से अधिक से घायल बताये जा रहे हैं। घायल और मृतक एक बारात से लौट रहे थे। सूचना पर पहुंची सम्बधित थाने की पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा।

मध्य प्रदेश के जनपद छतरपुर में गहबरा से बाराती मैजिक गाड़ी में सवार होकर वापस बमनी घाट लौट रहे थे। मैजिक गाड़ी जब गुलगंज थानान्तर्गत अनगोर के नजदीक पहुंची, तभी उसकी ट्रक से टक्कर हो गई। जिससे मैजिक गाड़ी में सवार बारातियों में चीख पुकार मच गई। यह देख राहगीरों ने सूचना थाने की पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मैजिक गाड़ी में फंसे घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने 4 लोगों को मृत घोषित कर दिया। जबकि डेढ़ दर्जन से अधिक लोग गम्भीर घायल बताये जा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *