रायपुर 12 नवंबर छत्तीसगढ़ की 18 सीटों के लिए वोटिंग सुबह से ही शुरू हो गए दोपहर 1:00 बजे तक 26% मतदान होने की खबर है। हालांकि दंतेवाड़ा के 5 गांव में नक्सलियों ने लोगों को वोट देने से रोकने के लिए उन्हें बंधक बना लिया । यह जानकारी नहीं हो सकी है कि कितने लोगों को बंधक बनाया गया है जबकि बाकी जिलों में नक्सलियों की धमकी भी असर नजर आ रही है।
पहले चरण में 18 सीटों के लिए वोटिंग जारी है इनमें बस्तर की 12 और राजनांदगांव जिले की 6 सीटें शामिल हैं। इन 18 सीटों से भाजपा को 6 और कांग्रेस को 12 सीटें मिली थी।
राजनाथ गांव के पंडवानी गांव और बस्तर के किले पाल समेत कई नक्सल प्रभावित इलाकों में बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं।
मतदाताओं को सुरक्षा देने और उन्हें मतदान केंद्र तक पहुंचाने के लिए सुरक्षाकर्मी जुटे हुए हैं कई दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं को सुरक्षाकर्मियों ने बूथ तक पहुंचाया।
दंतेवाड़ा के कुआं गोंडा विकासखंड के गांव नीला वाया हुकुम घोटाले में ग्रामीणों को बंधक बनाया गया है। एडिशनल एस पी जी एन बघेल ने बताया कि इन गांव में वोटिंग बूथ खुले हैं लेकिन वोट डालने के लिए कोई नहीं आ रहा। नक्सली ग्रामीण को ले गए हैं और उन्हें बंधक बनाकर रखा है ।सुरक्षा बलों की टीम में जंगलों में गई है।
