छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण का मतदान शुरू, नक्सलियों ने आईडी ब्लास्ट किया, रिपोर्ट सुशील

रायपुर 12 नवंबर। छत्तीसगढ़ में आज विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 18 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है कड़ी सुरक्षा के बीच हो रहे मतदान के दौरान नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया इससे कई जगह का रास्ता बंद हो गया है मतदान सुबह 7:00 बजे शुरू हुआ

बताया जा रहा है कि नक्सल प्रभावित मोहाल मानपुर अंतागढ़ भानुप्रतापपुर कांकेर केशकाल कुंडा गांव नारायणपुर दंतेवाड़ा बीजापुर और कुंडा में सुबह 7:00 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। मतदान दोपहर 3:00 बजे तक चलेगा।

इसके अलावा विधानसभा क्षेत्र खेरा गांव डोंगरगढ़ राजनांदगांव जी बस्तर जगदलपुर और चित्रकूट में सुबह 8:00 बजे मतदान प्रारंभ हुआ यहां मतदान शाम 5:00 बजे तक होगा। राज्य की 18 सीटों में से 12 सीटें बस्तर क्षेत्र की और छह सीटें राजनांदगांव क्षेत्र की है। इन 18 सीटों की कुल 190 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

आपको बता दें कि इन 190 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला यहां के 3180014 मतदाता करेंगे । इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 15 लाख 57437 तथा महिलाओं की संख्या 1622492 है । जहां 87 मतदाता तृतीय लिंग के हैं । अधिकारियों ने बताया की प्रथम चरण में 4336 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *