छत के ऊपर से एचटी लाइन जाने से मोहल्लेवासी परेशान

झाँसी | शिवपुरी हाईवे की ओर स्थित सुदामापुरी कॉलोनी में बिछाई जा रही हाईटेंशन लाइन का मोहल्ला वासी विरोध कर रहे हैं की विभाग यह लाइन उनके घरों के ऊपर से निकल रहा है| एसडीएम सदर ने यहां जांच की और मोहल्ले वासियों की समस्या सुनकर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दिया|
दयालगढ़ एरिया में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए हाईटेंशन लाइन डाली जा रही है | सुदामापुरी कॉलोनी की संगीता नामदेव समेत अन्य ने बिजली विभाग के अधिकारियों से शिकायत की| बताया कि लाइन उनके घरों के ऊपर से निकल जा रही है, लेकिन अधिकारियों ने उनकी शिकायत को गलत ठहराया | मोहल्ले वासियों ने जिलाधिकारी से शिकायत की| कहां की लाइन उनके लिए खतरा पैदा करेगी| मंगलवार को एसडीएम सदर व बिजली विभाग के अधिकारियों ने यहां स्थिति की जांच की और समस्या के निदान का भरोसा दिलाया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *