छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

ककरबई | सोमवार को ककरबाई थाना पुलिस की टीम ने छेड़छाड़ के आरोपी को गिरफ्तार किया| कस्बा निवासी युवक सचिन पर दो नवंबर को कोचिंग सेंटर में घुसकर छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगा था | विरोध करने पर उसने छात्रा के साथ मारपीट की थी | पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था| सोमवार को उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *