जन गण मन से पहले गाया जाएगा वंदे मातरम

*जन गण मन से पहले गाया जाएगा वंदे मातरम: सभी 6 पैरा गाना जरूरी, स्कूलों में राष्ट्रगीत के बाद शुरू होगी पढ़ाई*
* केंद्र सरकार ने राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ को लेकर नए दिशानिर्देश जारी किए हैं।
*मोहम्मद अली जिन्ना ने लखनऊ से 15 अक्तूबर 1937 को वंदेमातरम के विरुद्ध नारा बुलंद किया. फिर कांग्रेस के तत्कालीन अध्यक्ष जवाहरलाल नेहरू को अपना सिंहासन डोलता दिखा. बजाय नेहरू जी मुस्लिम लीग के आधारहीन बयानों को करारा जवाब देते, निंदा करते… और वंदेमातरम के प्रति खुद की और कांग्रेस की निष्ठा को प्रकट करते. लेकिन उल्टा हुआ. लेकिन उन्होंने वंदेमातरम की ही पड़ताल शुरू कर दिया.*
* गृह मंत्रालय ने आदेश में कहा है कि अब सरकारी कार्यक्रमों, स्कूलों या अन्य औपचारिक आयोजनों में ‘वंदे मातरम’ बजाया जाएगा।
* इस दौरान हर व्यक्ति का खड़ा होना अनिवार्य होगा।
* सभी स्कूलों में दिन की शुरुआत राष्ट्रगीत बजाने के बाद ही होगी।
* नए नियमों के अनुसार, राष्ट्रगीत के सभी 6 अंतरे गाए जाएंगे, जिनकी कुल अवधि 3 मिनट 10 सेकेंड है।
* अब तक मूल गीत के पहले दो अंतरे ही गाए जाते थे।
* यह पहली बार है जब राष्ट्रगीत के गायन को लेकर डिटेल में प्रोटोकॉल जारी किए गए हैं।
* केंद्र सरकार इस समय वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में कार्यक्रम मना रहा है।
* नई गाइडलाइन के अनुसार, तिरंगा फहराने, किसी कार्यक्रमों में राष्ट्रपति के आगमन, राष्ट्र के नाम उनके भाषणों और संबोधनों से पहले और बाद में, और राज्यपालों के आगमन और भाषणों से पहले और बाद में सहित कई आधिकारिक अवसरों पर वंदे मातरम बजाना अनिवार्य होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *