Headlines

जब सड़क पर लड़कियों के बीच हॉकी, डंडे और लात घूसे, रिपोर्ट-

लखनऊ 19 जनवरी । उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में तीन युवतियां हॉकी और बेल्ट के साथ आपस में एक दूसरे पर वार करती नजर आ रही हैं।

बताया जा रहा है कि मुजफ्फरनगर के महावीर चौक के पास सर्कुलर रोड पर कुछ व्यक्तियों के बीच आपस में कहासुनी हो गई । यह कहासुनी इतनी बढ़ गई कि आपस में मारपीट होने लगी। दो युवतियां हाथ में बेल्ट और हॉकी लेकर एक दूसरे से भिड़ गई ।

वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि युवतियां एक दूसरे के बाल नोच कर हॉकी से एक दूसरे पर हमला कर रही हैं।

वीडियो में एक अन्य युवती बेल्ट से हमला करती नजर आ रही है इस दौरान सड़क पर काफी भीड़ जमा हो जाती है लेकिन कोई कुछ बोल नहीं पाता भीड़ में मौजूद एक युवक ने वीडियो बना लिया और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया ।

इस मामले में सिविल लाइन थाना के इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने बताया कि उन्हें वीडियो के बारे में कोई जानकारी नहीं है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि इस वीडियो को मुजफ्फरनगर का बताकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है, जबकि यह वीडियो किसी अन्य जगह का हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *