नई दिल्ली 17 जून . जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमला हुआ है . आतंकियों ने आईईडी ब्लास्ट किया है. इसमें 44 राष्ट्रीय राइफल्स जवानों को निशाना बनाने की कोशिश की है . हमले में सेना के 5 जवान घायल हो गए हैं . उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है यह हमला पुलवामा की अरिदल गांव में लसीपुरा रोड पर हुआ है.
हमले के बाद सेना और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी हो रही है । यह हमला तब हुआ जब सेना की बख्तरबंद गाड़ी वहां से गुजर रही थी ।
रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान ने पुलवामा में हमले की धमकी की जानकारी भारत और अमेरिका से साझा की है. सूत्रों का कहना है कि आतंकी जाकिर मूसा की हत्या का बदला लेना चाहते हैं. इनपुट अलर्ट मिलने के बाद जम्मू और कश्मीर में सुरक्षा बलों को चौकसी बढ़ाने के लिए कहा गया था. जम्मू और कश्मीर पुलिस के जवान विशेष रूप से राजमार्ग पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं.
