Headlines

जम्मू-पाक की फायरिंग मे जवान शहीद, पत्थर बाजी

 

नई दिल्ली 16 जून। घाटी में ईद के दिन भी तनाव पसरा है। पाक की ओर से फायरिग हो रही है।इसमें एक जवान की मौत हो गयी।नोसरा में हुई फायरिंग में विक्रम नामक जवान की मौत हो गयी।

शनिवार की सुबह पत्थरबाजों ने जम्मू कश्मीर में अनंतनाग में ईद की नमाज के बाद सुरक्षाबलों पर हमला कर दिया. अनंतनाग में झड़प के दौरान शिराज अहमद नाम का एक शख्स जख्मी हो गया है. जानकारी के मुताबिक, शिराज ग्रेनेड से हमला करने वाला था तभी ग्रेनेड उसके हाथ में ही फट गया. इससे उसका एक हाथ पूरी तरीके से खत्म हो गया और वह गंभीर रूप से घायल है.

औरंगजेब के गांव में ईद नहीं

सेना के जवान औरंगजेब को अगवा कर की गई उनकी हत्या के बाद उनके गांव के लोगों ने ईद नहीं मनाने का फैसला किया है. पूरे गांव में मातम पसरा है. शहीद औरंगजेब का पार्थिव शरीर उनके गांव पहुंच गया है. कुछ ही देर में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा. वहीं, अपने लाल से मिलने के लिए पूरा गांव उमड़ पड़ा है. उनमें बेहद गुस्सा है. उन्होंने सरकार से हत्यारे आतंकियों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *