Headlines

जयाप्रदा पर आजम खान की टिप्पणी को चुनाव आयोग ने संज्ञान लिया, नोटिस जारी हो सकता, रिपोर्ट-रिंकू

लखनऊ 15 अप्रैल । लोकसभा चुनाव में रामपुर से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जया प्रदा को लेकर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की विवादास्पद टिप्पणी के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं । इस मामले में चुनाव आयोग ने संबंधित निर्वाचन अधिकारी से रिपोर्ट मांगी है । चुनाव आयोग के सूत्रों के अनुसार आयोग आजम खान को नोटिस भी जारी कर जवाब मांगेगा ।

इससे पहले उनकी टिप्पणी को संज्ञान लेकर महिला आयोग में आजम को नोटिस भेजा है। वहीं दूसरी ओर रामपुर के शाहाबाद थाने में आजम खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

हालांकि अपनी टिप्पणी के बाद बढ़ रहे विवाद के बीच भी आजम खान के बोलचाल में कोई फर्क नजर नहीं आ रहा है । मध्य प्रदेश के विदिशा में भी एक बार फिर आजम खान के बोल बिगड़ गए। यहां मीडिया से बात करने के दौरान जब उनसे जयाप्रदा पर उनकी टिप्पणी को लेकर सवाल पूछा तो वह अपना आपा खोते हुए पत्रकार से बोले आपके वालिद की मौत मै आया था।

उधर, आजम खान की टिप्पणी से परेशान होकर जयाप्रदा ने भी उन पर पलटवार किया है । उन्होंने कहा कि अगर यह आदमी चुनाव जीता तो लोकतंत्र का क्या होगा ? महिलाओं को समाज में क्या स्थान मिलेगा और उनकी रक्षा कैसे होगी?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *