जवाहर पब्लिक इंटर कॉलेज एवं ओम शांति किड्स होम स्कूल का वार्षिक उत्सव संपन्न रिपोर्ट:अनिल मौर्य

जवाहर पब्लिक इंटर कॉलेज एवं ओम शांति किड्स होम स्कूल का वार्षिक उत्सव संपन्न

जवाहर पब्लिक इंटर कॉलेज एवं ओम शांति किड्स स्कूल, उन्नाव गेट बाहर, का बार्षिक उत्सव आयोजन, विद्यालय परिसर में किया गया | जिसमें बच्चों द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियों में स्वागत गीत ,प्रकृति संरक्षण, स्किल इंडिया स्टॉप चाइल्ड लेबर, रेन थीम डांस ,विजय भव : , स्कूल लाइफ जैसी रोचक एवं गंभीर विषयों पर प्रस्तुतियां दी गई | इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारम्भ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज सेवी श्री संदीप सरावगी जी, विशिष्ट अतिथि प्रसिद्ध व्यवसायी एवं समाज सेवी श्री रविकांत दुबे जी, झाँसी कल्चरल सोसायटी के संस्थापक एवं भारतीय योग संस्थान के प्रांतीय सदस्य श्री कुमार विपिन अग्रवाल जी के साथ, विद्यालय प्रबंधक श्री अभय अग्रवाल जी ने माँ सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया | इसके पश्चात् कराटे में गोल्ड मेडल लाने वाले छात्रों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया | मुख्य अतिथि श्री संदीप सरावगी जी ने बच्चों की प्रस्तुति को खूब सराहा एवं उनके उज्वल भविष्य की कामना की | कार्यक्रम का संचालन श्री आनंद सोनी जी ने किया | विद्यालय की सभी टीचर मिस शिवांगी ,रानू ,नीतू आफरीन,सिमरन ,आकांक्षा , पल क, सुहाना, शालू , इशा, उमरा ,गीता मिस ने बच्चों की बेहद ही शानदार प्रस्तुतियां तैयार कराई |आये हुए समस्त अतिथितियों का आभार संयुक्त रूप से प्रबंधक श्री अभय अग्रवाल, जवाहर पब्लिक इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य सुमन जी एवं ओम शांति किड्स की प्रधानाचार्य नीतू जी ने किया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *