जाधव से शीशे की दीवार के बीच क्यो मिलाया परिवार?

लाहौर 25 दिसम्बरः पाकिस्तान की जेल मे बंद कुलभूषण जाधव की आज परिजनो से मुलाकात तो हुयी, लेकिन शीशे की दीवार बीच मे रही।

पाकिस्तान के इस रवैये की जमकर आलोचना हो रही है।कांग्रेसी नेता शशिथरूर ने इसे धोखा करार दिया।

इस मुलाकात के बाद पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैजल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जाधव को लेकर पाकिस्तान के रुख में कोई नरमी नहीं आई है. जाधव पाकिस्तान में पकड़े गए हैं और उन्हें लेकर उनके कई सवाल हैं जिनका जवाब वे चाहते हैं. पाकिस्तान की नजर में वे जासूस हैं. उन्होंने बताया कि मां और पत्नी दोनों जाधव से मिलकर संतुष्ट हुईं. दोनों ने इस मुलाकात के लिए पाकिस्तान का शुक्रिया अदा किया है.

सुरक्षा कारणों से शीशी की दीवार के बीच मुलाकात

शीशे की दीवार में मुलाकात के सवाल पर फैजल ने कहा कि उन्हें पहले ही बता दिया गया था कि सुरक्षा कारणों के शीशे की दीवार के बीच मुलाकात कराई जाएगी.

काउंसलर एक्सेस नहीं था

काउंसलर एक्सेस के सवाल पर फैजल ने कहा कि यह काउंसलर एक्सेस नहीं था. यह सिर्फ 30 मिनट की मुलाकात थी, जिसे जाधव के कहने पर 10 मिनट और बढ़ा दिया गया. पाकिस्तान ने अपना वादा निभाया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *