Headlines

जानिए किस चरण में कहां-कहां होंगे मतदान, 23 मई को नतीजे, रिपोर्ट-नैना

नई दिल्ली 10 मार्च। चुनाव आयोग आज लोकसभा चुनाव 2019 की तारीखों का ऐलान कर दिया। चुनाव 7 चरणों में कराए जाएंगे। 23 मई को मतगणना होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा में प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि चुनाव में नोटा का प्रयोग होगा। ईवीएम मशीन पर उम्मीदवारों की फोटो होगी। उन्होंने बताया कि अभी से आचार संहिता लागू हो गई है । इस चुनाव में 90 करोड़ वोट डाले जाएंगे। सभी पोलिंग बूथ पर बी बी पी एट मशीन होगी। रात 10:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक लाउडस्पीकर बंद रहेगा। लोकसभा चुनाव के लिए हेल्पलाइन नंबर 1950 जारी किया गया है।

उन्होंने बताया कि पहले चरण में 20 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी। दूसरे चरण में 13 राज्यों की 97 सीटों पर चुनाव होंगे। तीसरे चरण में 14 राज्यों की 115 सीटों पर वोटिंग होगी। चौथे चरण में 9 राज्यों की 71 सीटों पर चुनाव होंगे। इसके साथ पांचवें चरण में 7 राज्यों की 51 सीटों पर चुनाव होंगे जबकि छटवे चरण में 7 राज्यों की 59 सीट पर चुनाव होंगे। सातवे चरणों में 8 राज्यों की 59 सीटों पर वोटिंग होगी।

फाल्स चरण 11 अप्रेल।

दूसरा चरण दूसरा चरण 18 अप्रैल

तीसरा चरण तीसरा चरण 23 अप्रैल

चौथा चरण चौथा चरण 29 अप्रैल

पांचवा चरण पांचवा चरण 6 मई

छटा चरण छठवां चरण 12 मई

सातवा चरण सातवां चरण 19 मई को वोटिंग।

पहले चरण में 91 सीटों में आंध्र प्रदेश 25, अरुणाचल 2,असम 5 बिहार 4, छत्तीसगढ़ 1, जम्मू कश्मीर 2, महाराष्ट्र 1,मेघालय 1, मिजोरम 1,उड़ीसा 4,तेलंगाना 17,उत्तर प्रदेश8, उत्तराखंड 5, पश्चिम बंगाल 2, अंडमान निकोबार 1,लक्ष्यदीप 1 सीट,सिक्किम 1 सीट।

दूसरे चरण- असम 5, बिहार 5,छत्तीसगढ़ 3, जम्मू कश्मीर 2, कर्नाटक 14,महाराष्ट्र 10,मणिपुर 1,उड़ीसा 5, तमिलनाडु 39, त्रिपुरा 1, उत्तर प्रदेश 8, पश्चिम बंगाल 3, पांडुचेरी 1 सीट।

तीसरा चरण 28 अप्रैल-, असम 4, बिहार 5 छत्तीसगढ़ 7 गुजरात 26, गोवा दो , जम्मू कश्मीर 1, कर्नाटक 14 केरल 20, महाराष्ट्र 14 उड़ीसा 6,उत्तर प्रदेश 10, पश्चिम बंगाल 5 ,दादर नगर हवेली 1,दमन द्वीप एक सीट।

चौथा चरण 29 अप्रैल -बिहार 5 जम्मू कश्मीर 1, झारखंड 3, मध्य प्रदेश 6, महाराष्ट्र 17,उड़ीसा 6, राजस्थान 13, उत्तर प्रदेश 13, पश्चिम बंगाल 8

पांचवा चरण 6 मई -,बिहार 5 जम्मू कश्मीर 2, झारखंड 4, मध्य प्रदेश 7 राजस्थान 12 ,उत्तर प्रदेश 14 ,पश्चिम बंगाल 7।

छठवां चरण- 12 मई- 59 सीटें- बिहार 8, हरियाणा 10, झारखंड 4, मध्यप्रदेश 8, उत्तर प्रदेश 14, पश्चिम बंगाल 8, दिल्ली 7

सातवां चरण- 19 मई- 59 सीटें- बिहार 8, झारखंड 3, मध्यप्रदेश 8, पंजाब 13, चंडीगढ़ 1, पश्चिम बंगाल 9, हिमाचल 4

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *