Headlines

जालौन-दिन दहाड़े महिला के साथ बाइक सवार ने की लूट,रिपोर्ट-नवीन कुशवाहा

माधौगढ़-चिलचिलाती धूप में,सुनसान जगह पाकर तीन बाइक सवार युवकों ने बाइक से जा रहे देवर-भाभी को तमंचे की दम पर लूट लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने चारों ओर घेराबंदी कर दी लेकिन युवक मध्य प्रदेश से पीछा करके आए थे और एमपी की सीमा का फायदा उठाते हुए तत्काल एमपी की तरफ भाग गए। महिला ने थाने में तहरीर दी है। दोपहर में संजय राठौर पुत्र गया प्रसाद राठौर निवासी का ककहरा नया गांव जिला भिंड मध्य प्रदेश अपनी भाभी मान कुंवर को लेकर जमरेही रिश्तेदारी के किसी कार्यक्रम में आ रहे थे। तभी मध्य प्रदेश से पीछा करके आ रहे तीन बाइक सवार युवकों ने महाराजपुरा पुल पार करते हुए सुनसान जगह में बाइक के आगे गाड़ी लगाते हुए तमंचा निकाल लिया और धमकाते हुए महिला के जेवर और देवर का मोबाइल फोन लूट लिया। ताकि जल्दी से किसी को फ़ोन न किया जा सका। घटना को अंजाम देने के बाद युवक तेजी से मप्र की ओर भाग गए। पीड़ित संजय ने माधौगढ़ आकर थाने में तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने चारों ओर घेराबंदी की लेकिन तब तक लुटेरे एमपी की सीमा का फायदा उठाते हुए वहीं भाग निकले,पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *