जालौन- पुत्र ने की पिता के साथ मारपीट, रिपोर्ट अवनीत गुर्जर

जालौन । पुत्र से घर खर्च व भोजन की मांग करने पर पुत्र ने पिता के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित पिता ने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की है । पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जगनेवा निवासी सत्यभान सिंह ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा पारस घर खर्च व उसको भोजन नहीं देता है।

मंगलवार की सुबह जब उसने बेटे से घर का खर्च चलाने व उसे भोजन देने की बात कही तो वह गाली, गलौज करने लगा। मना करने पर बेटे ने लाठी डंडों से उसके साथ मारपीट कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *