जालौन-बाउंड्री ना होने से ट्रेक्टर पलटते बचा पुलिया दे रही मौत को न्यौता, रिपोर्ट/नवीन कुशवाहा

पहाड़गांव (जालौन) ग्राम पहाड़गांव में बंबा तथा नाले में बनी कई पुलिया एसी है जिसमें बाउंड्री न होने से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है ऐसी ही पहाड़गांव बाईपास बगीचा के पास में एक पुलिया बंबा पर है जिससे किसान अपने खेतों पर जाता आता है जिसमें बाउंड्री नहीं है जिस पर आज पूर्व प्रधान घनश्याम भगत का ट्रैक्टर निकल रहा था तभी ट्रेक्टर का संतुलन बिगड़ने से टैक्टर पुलिया पर लटक गया और बड़ा हादसा होनइ से टल गया।

एक पुलिया बंबा पर कमतरी रोड पर तथा एक पुलिया भैपता रोड नाले पर है अगर स्थानीय प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया तो कभी भी कोई अप्रिय घटना हो सकती है।

इंटर कॉलेज पहाड़गांव के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं का किया गया सम्मान

पहाड़गांव (जालौन) श्री राम इंटर कॉलेज पहाड़गांव में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया हाईस्कूल- द्रोपती, तमन्ना, आरती ,गोमती ,दीक्षा, रितु, बृजेंद्र इंटरमीडिएट- ऋषभ तिवारी, मोहित, राखी कुशवाहा ,जूली देवी, इस मौके पर प्रबंधक- संतप्रिय पालीवाल, प्रधानाचार्य- वीरेंद्र प्रताप सिंह सिंगरौल ,ज्ञान चंद्र कैथवास ,श्याम किशोर शर्मा ,इंद्रपाल सिंह गुर्जर, रमाकांत ,प्रज्ञा रानी, उमेश पाल ,राहुल राजपूत, सलीम मोहम्मद आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *