Headlines

जालौन-महेवा मे शिक्षक को अभिभावक ने पीटा, पुलिस ने हिरासत में लिया, रिपोर्ट- अवनीत गुर्जर

कालपी ( जालौन ) तहसील के ग्राम महेवा में संचालित इण्टर कालेज के शिक्षक को बच्चे की फीस मांगना मंहगा पड गया ! बच्चे के पिता ने शिक्षक की धुनाई कर दी ! पीडित ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगायी है ! वही पुलिस ने मारपीट के आरोपी को हिरासत मे लिया है !
तहसील कालपी के ग्राम मुसमरिया निवासी राकेश सिंह ने थाने मे प्रार्थना पत्र देकर बताया कि में महेवा के मदारी सिंह, गुलजारी सिंह इण्टर कालेज में सहायक शिक्षक पद पर कार्यरत हूं !
शुक्रवार को गॉव के पृथ्वीराज सिंह पुत्र देवसिंह बच्चे की फीस को लेकर विद्यालय आये मैने बकाया फीस की उन्हे जानकारी दी इस पर वह नाराज हो गये तथा मुझे मारने की नियत से मेरे ऊपर पत्थर फेंक कर मारा मैंने झुककर बचाव किया !
इसके बाद उन्होने मुझे पकड कर मेरी मारपीट कर दी ! प्रधानाचार्य व शिक्षकों ने मेरा बचाव किया वह फिर भी नही माने तब 100 नं.डायल कर पुलिस बुलायी दौनों को पुलिस कालपी थाने लायी ! पुलिस ने पृथ्वीराज सिंह को हिरासत में लेकर पूंछ तॉछ की जा रही है ! हल्का इंचार्ज सर्वेश कुमार ने बताया कि जॉच के बाद मुकद्दमा पंजीकृत कराया जायेगा ! उक्त घटना से विद्यालय के शिक्षकों मे रोष देखा गया है !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *