जालौन। श्रद्धा व आस्था के नाम पर लूट मचाने वाले कोई ना कोई रास्ता निकाल ही लेते हैं इन दिनों देवी प्रतिमा की झांकी संजाने के नाम पर सड़कों पर जबरन चंदा वसूली को लेकर बबाल शुरू हो गया है। बुधवार को पुलिस ने वाहन चालक की शिकायत पर वसूली करने वाले एक युवक को हिरासत में ले लिया है।
जनपद फिरोजाबाद के मोहल्ला ठारपुठा निवासी मनीष कुमार ने बताया कि वह ट्रक लेकर कोंच से औरैया की ओर जा रहा था। इस दौरान सड़क पर देवी झांकी सजाने की आड़ में वाहन चालकों से वसूली करने में लगे अभय कुमार और उसके साथियों ने उसे भी रोक लिया।
जब उसने चंदा देने से मना किया तो उसे नीचे उतारकर पीटना शुरू कर दिया। इस बीच उसकी जेब में पड़े भाड़े के एक हजार रुपये उन लोगों ने लूट लिए। ड्राइवर मनीष ने 100 नंबर डायल कर दिया। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अभय को पकड़ लिया। जबकि उसके साथी भाग निकले। पुलिस उससे कोतवाली में पूंछतांछ कर रही है।
