Headlines

जालौन में पकड़े गये तीन गौकशी तस्कर, रिपोर्ट -अवनीत गुर्जर

उरई। जालौन पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिल गई जब अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक डॉ अरविन्द चतुर्वेदी एवं अपरपुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र नाथ तिवारी के निर्देशन में थानाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह को मुखबिर की सटीक सूचना पर नागालैंड के नंबर का ट्रक उरई से हाईवे पर आता दिखाई दिया पुलिस ने ट्रक रोकने का प्रयास किया लेकिन ट्रक नहीं रुका और आटा थानाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह ने पूरी मुस्तैदी से पीछा कर ट्रक को घेर कर मुटभेड़ में न केवल कंटेनर ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया बल्कि दो तमंचे 8 जिंदा कारतूस सहित गौकशी करने वाले तीन तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कंटनेर ट्रक के साथ उसमें लदे 27 बैल जो गोकशी के इरादे से ले जाये जा रहे थे को भी बरामद किया है।

यह जानकारी पुलिस अधीक्षक डॉ अरविन्द चतुर्वेदी ने एक पत्रकार वर्ता के दौरान बताई इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र नाथ तिवारी एवं पुलिस उपाधीक्षक कालपी सुबोध गौतम भी मौजूद रहे।
बताया आटा टीम ने गौकशी करने के इरादे से ले जा रहे कंटेनर ट्रक के साथ तीन गौ तस्करों को गिरफ्तार किया है यह तीनों प्रदेश के अलग अलग जिले के रहने वाले है सम्बंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र नाथ तिवारी एवं पुलिस उपाधीक्षक कालपी सुबोध गौतम मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *