जालौन । अन्ना पशुओं से किसानों की फसल चौपट हो रही है । परेशान किसानों ने गौशाला निर्माण की मांग की है ।
ग्राम- गढ़गुवा,दंहगुवां, ऐदलपुर,पर्वतपुर,सोरापुर,बाबई, के किसान श्याम करण, मन्नासिंह, योगेंद्र सिंह, विशंभर सिंह, लखपति कुशवाहा, मिस्टर पटेल, रामलखन गुप्ता, श्यामबाबू आदि आधा सैकड़ा किसानों ने उपजिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में गुहार लगाते हुए कहा कि वे अपने खेतों में बड़ी मुश्किल से वुवाई कर सके है लेकिन अन्ना जानवर अंकुरण नष्ट कर रहे हैं ।
दिन में खेतों में काम करके उन्हें रात में आराम करने की आवश्यकता होती है लेकिन अन्ना पशुओं से खेतों की रखवाली के लिए उन्हे रात भर जागना पड़ रहा है । जल्द ही अन्ना गायों के लिए गौशाला की व्यवस्था कराकर किसानों को समस्या से निजात दिलाये।
