Headlines

जालौन- रमपुरा में कब ढह यह विद्यालय, सता रही चिंता रिपोर्ट अवनीत गुर्जर

जालौन : ब्लाक के नगरा गांव के प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों की जान हमेशा सांसत में रहती हैं। बस एक ही ¨चता सताती है कि जाने कब विद्यालय का भवन ढह जाए। उसके बावजूद बच्चे जान जोखिम में डाल शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। दूसरी ओर शिक्षा विभाग के जिम्मेदार अधिकारी इस विद्यालय से इतनी दूरी बनाए हैं कि 14 वर्ष से आज तक इस स्कूल की कभी मरम्मत का ख्याल भी नहीं आया।
बताते चलें कि वर्ष 2004 में ब्लॉक रामपुरा के ग्राम नगरा में प्राथमिक विद्यालय का निर्माण किया गया था। हर बच्चे के लिए शिक्षा का अधिकार भी लागू कर दिया गया है। इस स्कूल में 27 बच्चों का नामांकन है। जिनको पढ़ाने के लिए नागेंद्र विक्रम ¨सह की तैनाती है। जीर्णशीर्ण भवन से कोई अनहोनी का खतरा उनको भी सताता रहता है।कई बार जर्जर भवन की शिकायत सम्बंधित उच्चाधिकारियों को दी जा चुकी है लेकिन आज तक मरम्मत तो दूर किसी ने इसकी रिपोर्ट भी नहीं मांगी है। ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षा विभाग के अधिकारियों की नींद शायद तभी टूटेगी जब कोई हादसा हो जाएगा।

बोले जिम्मेदार
इस संबंध में खण्ड शिक्षा अधिकारी रामगोपाल वर्मा का कहना है कि भवन के जर्जर होने की जानकारी मिली है। मरम्मत के लिए जेई से एस्टीमेट बनवाकर प्रस्ताव भी भेजा गया है लेकिन धनाभाव के कारण मरम्मत नहीं हो पा रही है। धन आते ही मरम्मत करवाई जाएगी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *