जिन्ना विवाद मे लाठीचार्ज, आरएएफ की दो कंपनी तैनात

अलीगढ़ 2 मईः अलीगढ़ मुस्लिम यूनीवर्सिटी मे जिन्ना की तस्वीर लगाये जाने का विवाद गहरा गया है। छात्रो  पर लाठीचार्ज के बाद दो आरएएफ की कंपनी तैनात की गयीहै। पूर्व उप राष्टपति के कार्यक्रम का भी विरोध हुआ।

यूनीवर्सिटी मे लगी जिन्ना की तस्वीर को लेकर आज हिन्दु युवा वाहिनी के सदस्यो ने विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व उप राष्टपति हामिद अंसारी के कार्यक्रम के दौरान आरोप है कि कुछ हथियार बंद लोग प्रदर्शन करने पहुंचे।

छात्रसंघ का आरोप है कि इन लोगो  पर कोई कार्रवाई नही हुयी। इसको लेकर छात्रो ने प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

इससे नाराज छात्र संघ के पदाधिकारी थाने पहुंचे और हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं को छोड़ने का कड़ा विरोध करने लगे. इस दौरान  छात्र एसपी सिटी से धक्का-मुक्की करने लगे. इसके बाद पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज कर दिया. इसमें करीब 15 छात्र घायल हो गए.

मंगलवार को बिगड़े माहौल को देखते हुए आरएएफ की दो कंपनियों को तैनात किया गया है. अलीगढ़ के जिलाधिकारी सीबी सिंह बताया कि अब स्थिति नियंत्रण में हैं. किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए इलाके में आरएएफ की दो कंपनियां तैनात कर दी गई हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *