कोंच (जालौन)।* शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी जालौन राजेश कुमार पांडे गुरुवार देर शाम कोंच पहुंचे और सर्दी से बचाव के इंतजाम का रियलिटी चेक किया। जिसमें उन्होंने नगर में स्थित कान्हा गौशाला, शेल्टर होम, बस स्टैंड, मंडी का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। शेल्टर होम में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे खराब होने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की और जल्द से जल्द उन्हें दुरुस्त करने के निर्देश अधीनस्थों को दिए। उन्होंने कान्हा गौशाला का भी निरीक्षण किया, गौशाला कर्मियों को निर्देश दिए की सर्दी से बचाव के लिए गौशाला में हीटर और अलाव की व्यवस्था की जाए जिससे गायों को सर्दी से बचाया जा सके। उन्होंने नगर में विभिन्न प्वाइंटों पर लगाए गए अलावों का भी रियलिटी चेक किया। चौराहों के अलावा बस स्टैंड पर भी जलाए गए अलावों का उन्होंने निरीक्षण किया, अलावों की कम संख्या पर सख्त नाराजगी जताते हुए उन्होंने संख्या बढ़ाने एवं अलावों में लकड़ी की मात्रा बढ़ाने के भी कड़े निर्देश दिए। ठंड में ठिठुर रहे गरीबों को अपने हाथों से कंबल ओढाकर उनकी ठंड दूर करने की कोशिश की। उन्होंने अधीनस्थों को निर्देश देते हुए कहा शासन के सख्त निर्देश हैं, कोई भी व्यक्ति भीषण शीत लहर में खुले में न सोए इसके लिए एसडीएम को रात्रि भ्रमण करने और इस दौरान ऐसे व्यक्तियों जो ठंड में ठिठुर रहे हैं, को चिन्हित कर उनको तत्काल कंबल उपलब्ध कराने और उन्हें शेल्टर होम में पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कृषि मंडी पहुंचकर अपनी फसल बेचने आए किसानों को भी कंबल ओढाकर उनको सर्दी से बचाव करने की अपील की। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी भीमजी उपाध्याय, एडीएम नमामि गंगे विशाल यादव, पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, एसडीएम कोंच अतुल कुमार, तहसीलदार अभिनव तिवारी, पालिका ईओ पवन किशोर मौर्य, आरआई सुनील यादव, सफाई निरीक्षक हरिशंकर निरंजन,ओएसडी अनूप श्रीवास्तव, सभासद अनिल वर्मा, बादाम सिंह कुशवाहा, रविकांत कुशवाहा, सुनीलकांत तिवारी, अमित उपाध्याय सहित अधीनस्थ कर्मचारी मौजूद रहे।
*गौशाला के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए डीएम ने*
_*कोंच।* जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडे ने गौशाला के निर्माण में तेजी लाने तथा बाउंड्री निर्माण के साथ छूटे पड़े सारे कामों जल्द पूरे कराने के निर्देश दिए। गौशाला निरीक्षण के दौरान उन्हें बताया गया है गौशाला में कुल 403 गौवंश है, 66 नए गौवंश आए हैं, 25 गौवंश बिना टैगिंग के हैं। उन्होंने गौशाला के पोर्टल पर अपलोडिंग के लिए ईओ को कड़े निर्देश दिए हैं। गौवंश के लिए चोकर नहीं मिलने पर जल्द चोकर मंगाने के लिए कहा और गौशाला में अलाव बढ़ाने के लिए भी निर्देश दिए हैं। ईओ ने बताया कि नगर पालिका कान्हा गौशाला को और चौड़ा करने जा रही है। गौशाला के ठीक बगल में कस्तूरबा व आईटीआई की और जमीन पड़ी है उसे भी गौशाला में शामिल किया जा रहा है।_
🔰🔰🔰🔰🔰🔰🔰🔰🔰🔰🔰🔰
*शेल्टर होम में बने रेन बसेरा का भी निरीक्षण किया डीएम ने*
_*कोंच।* जिलाधिकारी ने हाटा में बने पालिका के शेल्टर होम के निरीक्षण में सीसीटीवी कैमरे खराब मिलने पर कड़ी नाराजगी जताई और उन्हें जल्द ठीक कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा, किसी व्यक्ति को शेल्टर होम में लेटने के लिए मना किया तो कार्रवाई होगी। अराजक तत्वों को किसी भी सूरत में प्रवेश न करने दें। उन्होंने कहा नगर में कहीं भी व्यक्ति ठंड से ठिठुरता मिले तो उसी तुरंत शेल्टर होम में व्यवस्थित कराएं।_
*नगर पालिका के अलावों की खुली पोल*
_*कोंच।* नगरपालिका द्वारा जलवाए गए अलावों को लेकर डीएम ने कहा, व्यवस्था ठीक नहीं है। इसे लेकर उन्होंने ईओ को फटकार लगाई। दरअसल, निरीक्षण में डीएम ने देखा कि नगर में इक्का दुक्का जगहों पर ही नगरपालिका के अलावा जल रहे थे। डीएम ने नगर पालिका को ज्यादा से ज्यादा जगहों पर अलाव लगवाने और अलावों की लकड़ियां बढ़वाने के निर्देश देते हुए कहा कि लकड़ी में कंजूसी न करें, दूर से दिखना चाहिए कि अलाव लगा है।_
