नई दिल्ली 17 नवंबर। दिल्ली की फैशन डिजाइनर मानव लखानी हत्या के मामले में रोचक खुलासे सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि जिस राहुल को माला ने अपनी बेटी की तरह माना और उसे जेल से निकलवाया उसी राहुल ने माला व के नौकर बहादुर की हत्या कर दी थी। हत्या से पहले माला गोवा में विला खरीदने की योजना बना रही थी।
पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी राहुल को 2017 में कथित तौर पर रंगपुरी पहाड़ी इलाके में एक नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार किया गया था। माला की बहन आरती ने बताया कि उस समय माला हमेशा कहा करती थी कि राहुल मेरे बच्चे जैसा है। उसने ही राहुल को जेल से बाहर निकलवाया था।
आरती ने बताया कि माला काफी दिनों से फैशन डिजाइनिंग का काम छोड़ कर मिट्टी के बर्तन बनाने की कला सीखने पर विचार कर रही थी गोवा में विला ले कर वहां रहना चाहती थी।
हालांकि राहुल की तरह माला का नौकर बहादुर दगाबाज नहीं निकला उसने माला के लिए अपनी जान दे दी आरती बताती हैं कि घरेलू सहायक माला से अक्सर कहां करता था मैडम हम साथ मरेंगे।
सपनों की ऊंची उड़ान भरने की ज़िद छोड़ने वाली माला गैरों के लिए किए गए उपकार के बदले अपने हाथ में मौत की सौगात लेकर इस दुनिया से विदा हो गई।
