Headlines

जेईई मेंस के नतीजे घोषित, 15 अभ्यार्थियों को मिले 100 परसेटाइल,रिपोर्ट-नैना

नई दिल्ली 19 जनवरी। आज जेईई मेंस परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावेडकर ने जेईई परीक्षा के नतीजे जारी होने की जानकारी दी है । वैसे परीक्षा के रिजल्ट 30 जनवरी को जारी होने की बात कही जा रही थी लेकिन एजेंसी ने पहले ही परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं।

आपको बता दें कि एजेंसी में जनवरी में ही यह परीक्षा आयोजित की थी इसके बाद परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। इससे पहले एजेंसी ने परीक्षा की आंसर की जारी की थी और अब नतीजे जारी कर दिए हैं । केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने परीक्षा में टॉप करने वाले उम्मीदवारों की एक लिस्ट को अपलोड किया है

आपको बता दें कि हाल ही में बदली गए नियमों के अनुसार जी मेन परीक्षा का आयोजन दो बार किया जाएगा । जिस परीक्षा में उम्मीदवार ने अच्छे अंक हासिल किए होंगे उसके आधार पर उम्मीदवारों को एडवांस के लिए चुना जाएगा। पहली बार जनवरी में परीक्षा का आयोजन किया गया था और अब इसके बाद एक और परीक्षा का आयोजन किया जाएगा । उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए तो मौके दिए जाएंगे।

जेईई मेन परीक्षा में करीब 800000 से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा दी, जिसमें से करीब 15 उम्मीदवारों ने शत प्रतिशत अंक हासिल किए है, जिसमें महाराष्ट्र के 3 छात्र शामिल है ।

वहीं एनटीए ने स्टेट वाइज टॉपर की लिस्ट जारी कर दी है । बीई और बीटेक परीक्षा के लिए 9 लाख 29 हजार 198 उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया है। केंद्रीय मंत्री ने सभी छात्रों को बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *