नई दिल्ली 14 अक्टूबरः इन दिनो जेएनयू के छात्रों का एक कारनामा चर्चा बना हुआ है। छात्रों ने एक ढाबा खोला है। गुरिल्ला नामक इस ढाबे में लिखा गया है-हम उल्लू हैं। छात्रों ने यह ढाबा क्यो खोला। इस बारे मे पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है।
बताया जा रहा है कि जेएनयू प्रशासन ने रात 11 बजे के बाद सुरक्षा को लेकर परिसर मे सभी कैंटीन बंद करने के निर्देश दिये हैं।
इसके बाद से छात्रों ने सड़क पर अपना ढ़ाबा खोल लिया। इसका ना कोई मालिक है और ना ही इसे कोई संचालित करता है।
ढाबे मे चाय आदि मिलती है। इसके लिये यहां आने वाले छात्र-छात्राओ को खुद चाय बनानी पड़ती है। वो चाय पीने के बाद कप धोकर वहीं रख देते हैं।
ढाबे के लिये छात्र ही सामान लाते हैं। इस ढाबे मे काफी संख्या मे छात्र पहुंचने लगे हैं।
गौरतलब है कि बीते दिनो हुये बवाल के बाद जेएनयू काफी सुर्खियो मे आया था। तब से यहां होने वाली हर गतिविधि चर्चा का केन्द्र बन जाती है।