जेसीआई झांसी मनस्विनी द्वारा आज यात्रिक होटल म पर्यावरण संरक्षण पर रजनी गुप्ता की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मॉनसून थीम पर कार्यक्रम में सभी सदस्याओं ने पर्यावरण को बचाने के संबंध में अपने अपने विचार रखे। रजनी गुप्ता ने कहा की संस्था की ओर से हम लोग इस पूरी बरसात में 500 पेड़ लगाएंगे। इस मुहिम में सभी सदस्यों ने संकल्प लिया कि वह सभी इसमें भरपूर सहयोग करेंगी और विशेष तौर पर जो भी पेड़ हम लगाएंगे उनकी जिम्मेदारी उठाएंगी। रजनी वर्मा ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है जिसे हम सभी को मिलकर उठाना है।
कार्यक्रम में पर्यावरण संबंधी मजेदार प्रश्नावली भी रखी गई थी, जिसमें मीनू चावला राम श्री बरसैंया रिचा जैन प्रभा सराओगी तथा उर्मिला पटेरिया विजयी हुए।
कार्यक्रम में रजनी गुप्ता रजनी वर्मा प्रभा सराओगी राम श्री बरसैंया मीनू चावला मीनाक्षी बानी रितु सैमसंग उर्मिला पटेरिया रिचा जैन राशि गुप्ता इत्यादि शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में रजनी वर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
जेसीआई झांसी मनस्विनी द्वारा पर्यावरण संरक्षण पर गोष्ठी
![](https://marketsamvad.com/wp-content/uploads/2023/07/IMG-20230706-WA0920.jpg)