झांसी। जेसीआई झांसी मनस्विनी द्वारा श्रावण मास में आज झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के किले में बने हुए शिव मंदिर में अध्यक्ष जेसी सीनेटर रजनी गुप्ता की अध्यक्षता में भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया गया।
रजनी गुप्ता ने कहा कि शिव आराधना के सावन माह में रुद्र अभिषेक का अलग ही महत्व है। विशेष तौर से यह पुरुषोत्तम माह है, जिसकी अलग महिमा है।
कार्यक्रम में रजनी गुप्ता, रजनी वर्मा, रचना सोनी, रजनी सेठ, सीमा तिवारी, रमा शर्मा इत्यादि शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में सचिव रजनी वर्मा ने आभार व्यक्त किया।
जेसीआई झांसी मनस्विनी द्वारा किले के मंदिर में शिव अभिषेक
