जैश-ए-मोहम्मद के मौलाना मसूद अज़हर के करीबी मौलाना रहीमउल्लाह तारिक की कराची में हत्या

दिल्ली। कथित तौर पर, जैश-ए-मोहम्मद के मौलाना मसूद अज़हर के करीबी मौलाना रहीमउल्लाह तारिक की कराची में ‘अज्ञात बंदूकधारियों’ ने गोली मारकर हत्या कर दी, जब वह एक भारत विरोधी सभा में शामिल होने जा रहे थे।

*उत्तर प्रदेश । आगरा के होम स्टे होटल में महिला कर्मचारी से गैंगरेप, 5 लोग गिरफ्तार, विरोध करने पर महिला को मारा-पीटा। वहीं महिला के चीखने की आवाज सुनकर आस-पास के लोगों ने पुलिस को कॉल किया। पुलिस मौके पर पहुंची तो वह बदहवास हालत में मिली, पुलिस को देखकर रोनी लगी।

Bhopal…

मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार शबाब पर है पर भाजपा के तीन विधायक / वर्तमान विधायक उम्मीदवार अस्वस्थ होकर अस्पतालों में भर्ती हो गये हैं !

एमपी में सिरोंज से विधायक व प्रत्याशी उमाकांत शर्मा ने फेसबुक पर लिखा है कि वे गंभीर बीमार हो गए हैं. डॉक्टरों की सलाह पर दो दिन पूरी तरह बेड रेस्ट करेंगे.

अशोकनगर के बीजेपी विधायक व प्रत्याशी जसपाल सिंह जज्जी को अटैक आया है. उन्हें बाइपास सर्जरी के लिए दिल्ली शिफ्ट किया गया है.

ग्वालियर से विधायक व मप्र के ऊर्जा मंत्री व भाजपा प्रत्याशी प्रधुम्न सिंह तोमर को तेज बुखार के बाद आईसीयू में भर्ती किया गया है.
सभी शीघ्र स्वस्थ हो प्रचार में जुटेंगे, ये उम्मीद है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *