झाँसी- अजब था किसानों का विरोध, शस्त्र की जगह जूते चप्पल पूजे, रिपोर्ट- देवेन्द्र एवं रोहित

झांसी ।आज देशभर में दशहरा का पर्व मनाया गया झांसी में किसानों ने इस दिन पूजा अर्चना का अनोखा की तरीका निकाला उन्होंने सड़क पर जूतों की पूजा करते हुए प्रदेश की योगी सरकार को निशाने पर लिया
गांधी उद्यान में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसान दशहरा के पर्व पर शस्त्र पूजन की जगह जूता पूजन कार्यक्रम आयोजित करने बैठ गए।
सड़क पर जूते चप्पलों का पूजन करते हुए किसानों ने अपनी मांगों को दोहराया उन्होंने कहा कि उन्हें अनुकंपा राशि शासन द्वारा निर्गत किए जाने के बाद भी सिंचाई विभाग के अधिकारियों द्वारा मार्च माह में आवंटित नहीं की गई है।

इस राशि को जल खिलाया जाए इसके साथ कृषि बीमा कंपनी से खरीफ की फसल का क्लेम भी दिलाया जाए किसान नेता गौरीशंकर ने कहा कि आगामी रवि की फसल की सिंचाई के लिए नहरों की सिल्ट सफाई कराई जाए। उन्होंने बुंदेलखंड में अन्ना प्रथा को पूरी तरह से रोकने की मांग की।

किसानों में अपनी मांगों के लिए विरोध प्रदर्शन करते हुए दशहरा पर यह जाने वाले शस्त्र पूजन की जगह जूता पूजन का जो आयोजन किया उसमें उन्होंने सड़क पर जूता चप्पल रख कर गलत किया और आरती उतारी ।

किसान नेता गौरी शंकर ने कहा कि वह जूता चप्पलों को पूजनीय कर रहे हैं यह खराब हो जाते हैं, तो सुधार कर पहना जा सकता है लेकिन शासन-प्रशासन को नहीं सुधारा जा सकता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *