Headlines

झाँसी-अपहरण के बाद आरोपियों ने पूर्व प्रधान का गला रेत कर हत्या करके जंगल में गाड़ा शव, रिपोर्ट-ई. रीतश मिश्रा

टहरौली (झाँसी) – थानाक्षेत्र में आतंक का पर्याय बने हिस्ट्रीशीटर चरण सिंह पटेल ने अपने ही ग्राम बघेरा के पूर्व प्रधान राजेश पटेल उर्फ पप्पू पटेल पुत्र इन्द्रपाल पटेल का बीते दिनों अपहरण करके क्षेत्र में सनसनी फैला दी थी । जिसके बाद थाना टहरौली पुलिस द्वारा अलग अलग टीमें बना कर विभिन्न ठिकानों पर लगातार दबिशें दी जा रहीं थीं । थाना टहरौली पुलिस पिछले कई दिनों से चकरघिन्नी बनी रही पर पुलिस के हाथ खाली रहे । पुलिस को न तो कोई ठोस सुराग हाथ लगा और अपहरणकर्ता और मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से कोसों दूर रहे ।
मामला थानाक्षेत्र टहरौली के ग्राम बघेरा का है ।

बीते दिनों दिनाँक 3 अप्रैल को थानाक्षेत्र टहरौली के ग्राम बघेरा के पूर्व प्रधान राजेश पटेल उर्फ पप्पू पटेल उम्र लगभग 48 वर्ष का ग्राम के ही रहने वाले हिस्ट्रीशीटर चरण सिंह पटेल ने अपहरण करके क्षेत्र में दहशत और अफरातफरी मचा दी थी । जिसके बाद तमाम कोशिशों के बाद भी टहरौली पुलिस के हाथ खाली के खाली रहे । टहरौली थानाध्यक्ष नरेन्द्र प्रताप गौतम के नेतृत्व में पुलिस ने कई टीमें बना कर मुख्य आरोपी चरण सिंह पटेल के कई ठिकानों पर दबिशें दीं ।
आज तड़के टहरौली पुलिस ने मध्यप्रदेश के ग्राम मुहारा थाना दिगौड़ा में दबिश दी जिसमें अपहरण के एक आरोपी को धर दबोचा । पुलिस के अनुसार दबिश में पकड़े गये आरोपी का नाम रविन्द्र उर्फ रब्बू है जो ग्राम मुहारा थाना दिगौड़ा का रहने वाला है ।
अपहरण के पकड़े गये आरोपी द्वारा बताया गया कि अपहरण के बाद अपहरणकर्ताओं ने पूर्व प्रधान बघेरा राजेश पटेल उर्फ पप्पू पटेल का गला रेत कर हत्या करके शव को वैधपुर थानाक्षेत्र वलदेवगढ़ जिला टीकमगढ़ के जंगल में गाड़ दिया है ।
जिसके बाद पुलिस की टीम ने पकड़े गये आरोपी द्वारा बताये गये स्थान पर दबिश दी गयी और गड़े हुये शव को निकाल कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *