झाँसी- आग की चपेट में आने से कई दुकानें जलकर खाक हुई, रिपोर्ट-अनिल

झाँसी। अचानक लगी आग ने कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया आग  में दुकान में रखा सामान जलकर खाक हो गया।  मामला उल्दन थाना क्षेत्र का है।  यहां बस स्टैंड पर कई दुकान है बीती रात की चपेट में आ गई , जिससे  लाखों रुपए का नुकसान हो गया । मशक्कत के बाद किसी प्रकार कई घंटे बाद आग को बुझाने में सफलता हासिल हुई।

पुलिश के अनुसार  बस स्टैंड पर दुकानो में  रात्रि में अचानक भीषण आग लग गई। आग देखकर वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग को देखकर ग्रामीण और दुकानदारों ने दमकल को सूचना दी। सूचना के दो घंटे बाद दमकल गी गाड़ी वहां पहुंची,  लेकिन वह भी खाली।

पानी ना होने के कारण फिर वहां से पानी लेने चली गई। जब तक वहां लगभग 10 से 15 लाख का सामान जलकर खाक हो गया था। पुनः पानी लेकर काफी देर बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग को कड़ी मशक्कत के बाद बुझाने में सफलता मिली।

आग की चपेट में आने समें नीशू, प्रेम मोदी, मुकेश मोदी, दीन दयाल अग्रवाल तथा अंकुर अग्रवाल की दुकाने जलकर खाक हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *