झांसी । नवाबाद थाना क्षेत्र में स्थित एक होटल के कमरे में युवक ने फांसी लगा ली। दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकालकर कब्जे में लिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताया जाता है कि इलाईट चौराहे पर स्थित एक होटल में जनपद जालौन में रहने वाला अंकित बादल विगत शाम आया हुआ था। वह एक कमरे में ठहरा हुआ था। सुबह जब कमरा नहीं खुला तो होटल के मैनेजर ने किसी प्रकार कमरा खोला। देखा युवक फांसी पर लटक रहा था।
इसकी सूचना थाने की पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और लटकते शव को नीचे उतारा। पुलिस के अनुसार मृतक के पास एक इंदौर जाने का टिकट मिला है। अशंका जताई जा रही है कि उक्त युवक अपने माता-पिता की डांट से क्षुब्ध था। वह घर से कहीं जा रहा था। हालांकि इसकी अभी पुष्टि नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और उसके परिजनों से सम्पर्क कर अवगत करा दिया गया है।
