Headlines

झाँसी आरपीएफ कर्मियों ने खोया हुआ पर्स लौटाया, लाखों का सामान था, रिपोर्ट-देवेंद्र, रोहित

झाँसी। डी0एस0सी0आर0 झांसी की सूचना पर उ0नि0 अमित यादव हमराह आर0 अरुण सिंह राठौर व पी0एस0 स्टाफ प्र0आ0 एस0सी0 दीक्षित द्वारा पी0एफ0 नं0 05 पर आई ट्रेन 18237 डाउन के कोच सं0 एस-2 को अटैण्ड किया । जिसके आन् ड्यूटी टी0टी0ई0 परमानन्द द्वारा एक लिखित मेमो देते हुये एक कथ्थई रंग का लेडीज पर्स दिया ।

बताया कि किसी महिला का छूट गया है । बाद में पर्स को लेकर थाना रे0सु0ब0 झांसी स्टेशन आये एवं पर्स में रखे सामान की सूची तैयार की गयी, जिसमें चार सोने की चूडियाॅ, दो सोने की बिछिये, अन्य घरेलू व काॅस्मेटिक सामान के साथ-साथ प्रकाश ज्वैलर्स दूर्ग द्वारा जारी ज्वैलरी का बिल कीमत एक 100000/- रूपये मिला ।

उसी पर्स में एक फोन नम्बर लिखा मिला जिस पर सम्पर्क किया गया तो महिला ने अपना नाम शोभा तेहगुंरिया पत्नि रमेश तेहगुंरिया उम्र 62 बर्ष निवासी एलआईजी फुटको कालोनी भिलाई थाना कोतवाली जिला भिलाई छ0ग0 बताते हुये उक्त पर्स में रखे सामान की पहचान बताई व पीएनआर न0 6423263683 कोच एस-2, वर्थ-62 यात्रा दुर्ग से भोपाल यात्रा के दौरान पर्स गाड़ी के कोच की सीट पर छूटना बताया ।

बताया कि आप इसको अपने पास सुरक्षित रखें मेरे जीजाजी डाॅ0 जयनारायण सोनी निवासी ग्वालियर आकर ले जायेंगे। आज दिनांक 07.03.19 को डाॅ0 जयनारायण सोनी पुत्र कुंजी लाल सोनी निवासी 18/ए जी0ए0 अस्पताल परिसर कम्पू गिर्द ग्वालियर बताते हुये आधार कार्ड से अपने आप को प्रमाणित किया पर्स मालिक महिला शोभा तेहगुरिया के कहने पर पर्स के सामान को चैक कराकर सही हालत में पाये जाने पर डाॅ0 जयनारायण सोनी निवासी ग्वालियर को सुपुर्द किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *