Headlines

झाँसी-आरपीएफ ने किसी के झांसे में आई लड़की को भटकने से बचाया, रिपोर्ट- देवेंद्र एवं रोहित

झांसी आरपी पुलिस ने आज एक नाबालिक लड़की को किसी के चंगुल में फसने से बचा लिया जो किसी के बहकावे में आकर घर छोड़कर भागी थी। बताया जा रहा है कि वह बिहार जा रही थी। इससे पहले उसे आरपीएफ ने स्टेशन पर पकड़ लिया।

आरपीएफ उपनिरीक्षक अमित यादव, राजकुमारी गुर्जन टीम के साथ रेलवे स्टेशन पर गश्त कर रहीं थे। इसी दौरान उन्हें प्लेटफार्म क्रमांक 1 पर 15 वर्षीय लड़की संदिग्ध नजर आई। शक होने पर उक्त लड़की को पकड़कर थाने लाया गया।

लड़की के अनुसार वह जिला पूणे के थाना खरकी अर्न्तगत संगमवाड़ी में रहती है। उसकी गैर समुदाय के लड़के से दोस्ती हो गई। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। प्यार में उसके प्रेमी ने धर्म परिवर्तन कर शादी कर झांसा देकर बिहार चलने को कहा। लड़की प्रेमी की बातों में फंसकर झांसी आ गई।

वो बिहार जाने की तैयारी कर रही थी। इससे पहले वह झांसी छोड़ती उसे पकड़ लिया गया। पूछतांछ करने के बाद आरपीएफ ने उसके परिजनों से सम्पर्क कर अवगत कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *