झाँसी- कांग्रेस कार्यालय में जश्न शुरू, उत्साहित कांग्रेसी बोले- जीत हमारी होगी, रिपोर्ट देवेंद्र,रोहित

झांसी । पांच राज्यों की विधानसभा चुनाव की मतगणना में जिस तरह से मध्य प्रदेश राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को जीत की ओर दिखाया जा रहा है उसने झांसी में कांग्रेस कार्यालय पर जश्न का माहौल बना दिया है।

सिंधी चौराहा स्थित कांग्रेस कार्यालय में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के नेतृत्व में आज कांग्रेसियों ने सुबह से ही जश्न मनाना शुरू कर दिया है।

कांग्रेसियों ने कहा कि तीनों राज्यों में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बन रही है उन्होंने दावा किया कि 2019 के चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व में केंद्र सरकार बनेगी जस में डूबे कांग्रेसी एक-दूसरे दूसरे को बधाई देते नजर आए। इस मौके पर अरविंद वशिष्ठ इम्तियाज हुसैन कुणाल सूरी, मनीराम कुशवाहा ,समेत सैकड़ों कांग्रेसी मौजूद रहे।

प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि पिछले साल 4 साल में जिस प्रकार से मोदी सरकार ने जनता के साथ धोखा किया अब उसका परिणाम सामने आ रहा है कांग्रेसियों में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव और राजस्थान के विधानसभा चुनाव में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य कई विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार के लिए गए थे उन्होंने राजस्थान के जिन विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार किया वहां कांग्रेस जीत की ओर अग्रसर है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *