झाँसी। बरुआसागर थाना क्षेत्र में किले के पास एक मारुति ऑल्टो कार गहराई में जा गिरी जिससे कार में सवार एक युवक की मौत हो गई घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
पुलिस ने बताया कि वह बरुआसागर थाना क्षेत्र में रहने वाले प्रिंस और बड़ागांव थाना क्षेत्र में रहने वाले अजित आल्टो कार चलाना सीख रहे थे ।
इस दौरान अचानक संतुलन और गहराई में जा गिरी जानकारी मिलने पर लोग मौके पर पहुंची और इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल भेजा जहां डॉक्टरों ने अजीत को मृत घोषित कर दिया।
