Headlines

झाँसी के संजय वर्मा कांड में पकड़े गए शूटरों ने क्या कहा?

डबोह गैंग ने ली थी सरदार सिंह से20 लाख की सुपारी
अलीगढ़/झाँसी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ द्वारा अपराध की रोकथाम व अपराधियों गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तपत पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी खैर के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक टप्पल व हमराही अधीकारी/कर्मचारी गंण द्वारा अपनी तत्तपरता का परिचय देते हुए आज एक साहसिक पुलिस मुठभेड में जनपद झासी से 25-25 हजार रूपये के पुरूष्कार घोषित पेशेवर अपराधी सागर राणा पुत्र सुधीर नि0 फिरोजपुर बांगर थाना खरखोदा जनपद सोनीपत हरियाणा व रोहित उर्फ रोहिताश पुत्र श्रीकृष्ण माहोली रोड थाना कोतवाली नगर जनपद मथुरा को घायल अवस्था में गिरफ्तार करने में एक महत्वपूर्ण सफलता अर्जित की।

दिल्ली, हरियाणा उत्तर प्रदेश में आतंक का पर्याय् रहे नीटु डावोहा गैंग सक्रिय सदस्य व प्रमुख शूटरो के जनपद अलीगढ़ के थाना टप्पल क्षेत्र में कोई बडी लूट व भाडे पर हत्या करने की अभिसूचनाऐं प्राप्त हो रही थी। (नीटु डावोहा का लगभग 03 वर्ष पूर्व पुलिस मुठभेड में मारा जा चुका है इसके बाद गैंग को क्रमशः पारस व दरमट ने संचालित किया इन की भी नीरज बवाना गैंग से दुशमनी के चलते पुलिस अभिरक्षा में हत्या कर दी गयी थी। वर्तमान में इस गैंग को मोन्टी उर्फ गौरव पूठ संचालित कर रहा है) आज थाना टप्पल पुलिस की सतर्कता व कर्तव्य निष्ठा से उच्चाधिकारी के निर्देशानुसार लगातार गस्त व चैकिंग के दौरान ग्राम बैना थाना टप्पल जयपाल सिंह के मकान के सामने से अभिक्त 1-सागर राणा पुत्र सुधीर नि0 फिरोजपुर बांगर थाना खरखोदा जनपद सोनीपत हरियाणा 2-रोहित उर्फ रोहिताश पुत्र श्रीकृष्ण नि0 धर्मलोक नगर माहोली रोड थाना कोतवाली नगर जनपद मथुरा 3-टिकु उर्फ पूरन पुत्र राजबहादुर निवासी नंगला माली थाना गॉधी पार्क जनपद अलीगढ़ 4-अशोक पुत्र श्योदान सिंह नि0 जानकी नगर थाना गॉधीपार्क को मय अस्लाहो व कारतूसो के साथ गिरफ्तार किया ।
अभियुक्तगणों से पूछताछ में ज्ञात हुआ मोन्टी उर्फ गौरव पूठ दिल्ली को जो की नीटु डवोहा गैग को संचालित कर रहा है को नीरज बवाना से पारस दरमट की हत्या का बदला लेने हेतु एक बडी रकम की आवश्यकता थी, इसी क्रम में जनपद झॉसी उत्तर प्रदेश के प्रापर्टी डीलर सरदार सिंह गुर्जर ने अपने भतीजे की चन्दशैखर की हत्या का एडवोकेट/प्रापर्टी डीलर संजय वर्मा से बदला लेने हेतु 20 लाख रूपये की सुपारी दी थी। दिनांक 21-07-2018 संजय वर्मा उपरोक्त की हत्या करने हेतु मोन्टी ने 1-सागर राणा 2-रोहित 3-पटवारी उर्फ धांधो 4-मांगे उर्फ सनम को जनपद झॉसी भेजा जिसमें संजय वर्मा उपरोक्त व उसके दो गनर तथा ड्राईवर गम्भीर रूप से घायल हो गये व इनमे से एक गनर मृत्यु भी हो गयी।
उक्त गैग एक मनबड गैंग है नीटु डावोहा द्वारा लगभग 03 वर्ष पूर्व भी दिल्ली पुलिस के हवलदार रामकिशन चैकिंग के दौरान गोलीयॉ मारकर हत्या कर दी थी हिसार पुलिस से भी गम्भीर मुठभेड हुई थी इसके उपरान्त नीटु उपरोक्त पुलिस मुठभेड में मारा गया था। उक्त गैंग के सदस्य दिल्ली व हरियाणा के व्यापारिययों से चौथ वसूली व भाडे पर हत्याओं व गम्भीर लूटें कारित करते हैं, जिनका आपराधिक इतिहास दिल्ली व हरियाणा से पता किया जा रहा है ।
बाद गिरफ्तारी उपरोक्त चारों अभियुक्तों को थाना लाया गया। अभियुक्त सागर राणा व रोहित उर्फ रोहितास ने अपने मुशी व संतरी पहरा से लैटरीन जाने की इच्छा जाहिर की सुबाह का वक्त होने के कारण बात को सही मानते हुए व हवालात की लैटरीन चोक होने के कारण हवालात से बाहर लैटरीन करने हेतु लाया गया। अभियुक्त गंण पहले से ही एक राय थे। मोका देख संतरी पहरा व मुशी को धका देकर थाने से भागने में सफल रहे। अभियुक्त के भागने की सूचना से समस्त जनपद की पुलिस को प्रसारित होने पर प्रभारी निरीक्षक खैर व टप्पल दोनो के सीमा वर्ती थाना होने के कारण संयुक्त रूप से तालाश किया जा रहा था। नंगला बृज के पास यमुना एक्सप्रेस वे के अन्डर पास पर थाना टप्पल हवालात से भागे अभियुक्त सागर राणा व रोहित उर्फ रोहितास अपने अन्य दो साथी जो सम्भवतः थाने के आस पास पहले से ही घात लगाये बैठे थे के साथ तेजी से मोटर साईकलो से भाग रहे प्रभारी निरीक्षक टप्पल द्वारा माईक से बदमाशों को अत्मसमर्पण करने हेतु कहा गया तो बदमाशों पुलिस टीमो पर जान से मारने की नियत से अन्धाधुन्ध फायरिंग करना प्रारम्भ कर दी, जिससे पुलिस कर्मियों द्वारा टैक्टिकल हरकतों का प्रयोग कर अपनी जान की सुरक्षा की व अन्य कोई विकल्प न देखते हुए आत्मरक्षार्थ की गयी फायरिंग में उपरोक्त दोनो अभियुक्त घायल हो गये व अन्य अभियुक्त 1-सुमित पुत्र नरेन्द्र नि0 थाना बहादुरगढ जनपद झझर हरियाणा 2-मोहित पुत्र सत्यवीर नि0 शिशोना थाना खरखोदा जनपद सोनीपत हरियाणा मोके से भागने में सफल रहे ।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-*
1. सागर राणा पुत्र सुधीर नि0 फिरोजपुर बांगर थाना खरखोदा जनपद सोनीपत हरियाणा
2. रोहित उर्फ रोहिताश पुत्र श्रीकृष्ण माहोली रोड थाना कोतवाली नगर जनपद मथुरा
3. टिन्कु उर्फ पूरन पुत्र राजबहादुर नि0 नंगला माली धनीपुर मण्डी थाना गॉधीपार्क जनपद अलीगढ़।
4. अशोक पुत्र श्योदान नि0 जानकी नगर थाना गॉधीपार्क जनपद अलीगढ़।

*मौके से फरार अभियुक्तगणों का विवरणः-*
1. सुमित पुत्र नरेन्द्र नि0 थाना बहादुरगढ जनपद झझर हरियाणा।
2. मोहित पुत्र सत्यवीर नि0 शिशोना थाना खरखोदा जनपद सोनीपत हरियाणा।

*बरामदगी का विवरणः-*
1. 02 तमंचा 315 बोर
2. 01 अद्द पिस्टल 32 बोर
3. 02 कारतूस जिन्दा 315 बोर
4. 04 कारतूस खोखा 32 बोर
5. 01 कार होण्डा अमेज रंग सफेद
6. 01 मोटर साईकिल स्पलैण्डर

*आपराधिक इतिहासः-*
1. मु0अ0सं0 1479/17 धारा 397 भादवि थाना क्वार्सी जनपद अलीगढ़।
2. मु0अ0सं0 530/18 धारा 394 भादवि थाना देहलीगेट जनपद अलीगढ़।
3. मु0अ0सं0 383/18 धारा 307 भादवि पु0मु0 थाना अतरौली जनपद अलीगढ़।
4. मु0अ0सं0 36/18 धारा 379,411 भादवि थाना गॉधीपार्क जनपद अलीगढ़।
5. मु0अ0सं0 368/18 धारा 356 भादवि थाना गॉधीपार्क जनपद अलीगढ़।
6. मु0अ0सं0 369/18 धारा 411,413,414 भादवि थाना गॉधीपार्क जनपद अलीगढ़।
7. मु0अ0सं0 565/18 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम थाना टप्पल जनपद अलीगढ़।
8. मु0अ0सं0 566/18 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम थाना टप्पल जनपद अलीगढ़।
9. मु0अ0सं0 567/18 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम थाना टप्पल जनपद अलीगढ़।
10. मु0अ0सं0 568/18 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम थाना टप्पल जनपद अलीगढ़।
11. मु0अ0सं0 569/18 धारा 224 भादवि थाना टप्पल जनपद अलीगढ़।
12. मु0अ0सं0 570/18 धारा 307 भादवि पु0मु0 थाना टप्पल जनपद अलीगढ़।
13. मु0अ0सं0 571/18 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम थाना टप्पल जनपद अलीगढ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *