झाँसी-क्या ऐसे तीसरी आँख से देखेगा प्रशासन ?

झाँसी। घर मे बदमाश कहर ढा रहे है। कभी गोली चलाते है, तो कभी कभी किसी को लूट ले जाते। पुलिस किसी बदमाश का चेहरा नही देख पाती। ऐसा इसलिए क्योकि नगर में अधिकांश जगह लगें सीसीटीवी कैमरे खराब है।

आपको बता दे कि बीते दिनों नगर में बिल्डर संजय  वर्मा पर हमलावरों  के कचहरी चौराहे पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसायीं थी। उस समय  भी पुलिस सीसीटीवी कैमरे की नज़र से महुच6 नही देख पायी। इतनी बड़ी घटना होने के बाद  ही प्रशासन कैमरों को लेकर  सचेत नहीं हुआ।

नगर निगम किसी भी चौराहे पर कैमरों को सलामत नहीं रख  पा रहा। जबकि निगम झाँसी को स्मार्ट सिटी  बनाने की दिशा में काम कर रहा है। सीसी कैमरे की सुध कोई भी लेने वाला नहीं है।

बताते दे कि झांसी जिले में सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये गये थे।

सीसीटीवी कैमरों की मदद से शहर की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए इसका कन्ट्रोल पुलिस कन्ट्रोल में है। सूत्रों की मानें तो इन दिनों शहर के कई सीसीटीवी कैमरे जबाब दे चुके है। जिस कारण हर चौराहे पर पुलिस सही प्रकार नजर नहीं रख पा रही है। हालांकि पुलिस प्रशासन इस व्यवस्था को बेहतर बनाने के प्रयास में लगा हुआ है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *