झाँसी। चिरगांव थाना क्षेत्र में एक युवक का शव खेत की मिट्टी में सना हुआ मिला। आशंका जताई जा रही है कि उसकी मौत अधिक ठंड लगने के कारण हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाही शुरु कर दी है।
थानान्तर्गत ग्राम सिमथरी में स्थानीय लोगों ने लोगों ने एक युवक का शव खेत की मिट्टी में सना हुआ देखा। यह देख थाने की पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मृतक कौन है और कहां से आया यह स्पष्ट नहीं हो सका।
ग्रामीणों की मानें तो पिछले दो-तीन दिनों से वह गांव में घूम रहा था। जानकारी करने पर उसने कुछ भी नहीं बताया था। काफी प्रयास के बाद जब मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकती तो पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
